10 लाख की चोरी पर भड़की यूट्यूबर, बोली- बनना पड़ेगा झांसी की रानी
MP News: शिवपुरी जिले के मगरौनी इलाके की यूट्यूबर रचना गुर्जर सुर्खियों में हैं. उनके घर कुछ दिनों पहले एक बड़ी चोरी की घटना हुई
MP News: शिवपुरी जिले के मगरौनी इलाके की यूट्यूबर रचना गुर्जर सुर्खियों में हैं. उनके घर कुछ दिनों पहले एक बड़ी चोरी की घटना हुई थी.
इस मामले में चोरों की पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी. करीब 10 लाख रुपये की इस बड़ी
चोरी के बाद अब पीड़ित यूट्यूबर रचना गुर्जर और शिवपुरी पुलिस आमने-सामने आ गए हैं. रचना गुर्जर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट डालकर
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही हैं.
