Lucknow, India

Monsoon: बिहार पहुंचा मानसून, तीन दिन में यूपी पहुंचने की संभावना; कई जिलों में बारिश से मिली गर्मी से राहत

Published 11 June 2026 · india

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो मानसून के बादल अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गए हैं। 4 जून को केरलम में

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो मानसून के बादल अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गए हैं। 4 जून को केरलम में प्रवेश करने के बाद से अगले 7 दिनों में इसने देश के पूरे पूर्वोत्तर, बंगाल के उत्तरी हिस्से, दक्षिण के सभी राज्यों और बिहार तक अपनी पहुंच बना ली है। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 11 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह से आंधी-बारिश हो रही है।

खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। बिहार के कई जिलों में मानसून पूर्व की बारिश भी जोर पकड़ चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बरेली, इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान से 4 लोगों की मौत हुई। पंजाब के मानसा में तेज आंधी के दौरान लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जून के आखिरी सप्ताह में मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

इसके बाद ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है।मानसून अभी हिमाचल से दूर है लेकिन राज्य के मौसम विभाग ने पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी शुक्रवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए जारी की गई है।पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

गोरखपुर जिले के बांसगांव में सबसे ज़्यादा 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी की फतेहपुर तहसील और रामनगर में क्रमशः 48 मिमी और 46 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Read full story on TheBriefWire

Loading…