अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म! इस वीकेंड यूरोप में हो सकता है ऐतिहासिक समझौता, ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद को समाप्त करने वाली डील
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद को समाप्त करने वाली डील अब अंतिम चरण में है और इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जा सकता है. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जैसे ही दोनों पक्ष समझौते पर साइन करेंगे, उसके साथ ही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी जहाजों के लिए आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा.
