Lucknow, India

Updates: आम खाने के बाद बीमार हुए परिवार के लोग, दो बहनों की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Published 11 June 2026 · india

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों को मृतक बच्चियों के विसरा सुरक्षित रखने और विशेषज्ञों की राय लेने

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों को मृतक बच्चियों के विसरा सुरक्षित रखने और विशेषज्ञों की राय लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस मामले की गहराई से जांच करेंगे और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे।'पुलिस ने बताया कि 5 जून को परिवार का एक रिश्तेदार कर्नाटक से आया था और अपने साथ दो किलोग्राम आम लेकर आया था।

अधिकारी के मुताबिक, एक किलोग्राम आम संबंधित परिवार को दिए गए, जबकि बाकी एक किलोग्राम पड़ोस के एक अन्य परिवार को दिए गए थे। दोनों परिवारों ने आम खाए थे। उन्होंने कहा, '6 जून की शाम को संबंधित परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें दस्त तथा उल्टी की शिकायत हुई। बाद में उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हालांकि, आम लाने वाले रिश्तेदार और पड़ोसी परिवार के सदस्यों को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई।'मृतक बहनों के परिजनों की शिकायत के आधार पर नारायणगुड़ा पुलिस थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (संदिग्ध मृत्यु) के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम भी कराया है।

जांच अधिकारी ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बच्चियां आम खाने से बीमार हुई थीं या किसी अन्य खाद्य पदार्थ अथवा किसी अन्य कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…