40 साल बाद रजनीकांत के साथ आएंगे ऋतिक! 'जेलर 2' में होगा स्पेशल रोल, सामने आईं डिटेल्स
इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दिलचस्प ये है कि
इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दिलचस्प ये है कि आज 40 साल पहले भी ऋतिक और रजनीकांत फिल्म ‘भगवान दादा’ (1986) में साथ काम कर चुके हैं.
लेकिन तब ऋतिक ने अपने पापा, राकेश रोशन की इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. फिल्म के डायरेक्टर, ऋतिक के नाना जे.
ओमप्रकाश थे. ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने रजनीकांत के बेटे का रोल किया था. अब रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक एक
स्पेशल रोल में नजर आने वाले हैं.
