हनीमून पर सिंगापुर-बाली जा रहा था कपल, मुंबई एयरपोर्ट पर नकली निकले टिकट, 3.71 लाख का लगा फटका
जालना के एक नवविवाहित दंपति का हनीमून का सपना उस समय टूट गया जब वो सिंगापुर और बाली की खूबसूरत वादियों में घूमने के लिए
जालना के एक नवविवाहित दंपति का हनीमून का सपना उस समय टूट गया जब वो सिंगापुर और बाली की खूबसूरत वादियों में घूमने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे.
शादी के बाद दोनों ने इस विदेश यात्रा को अपनी नई जिंदगी की खास शुरुआत के रूप में चुना था. लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जो हुआ उसने उनकी सारी खुशी छीन ली.
एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अधिकारियों ने जब उनके विमान टिकटों की जांच की तो वह पूरी तरह फर्जी निकले. यह सुनते ही दंपति और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
जिस यात्रा के लिए उन्होंने महीनों से तैयारी की थी, वह शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.
