फीस से फायर सेफ्टी तक सख्त नियम, दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा
राजधानी दिल्ली के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों से जुड़े कोचिंग संस्थानों पर अब दिल्ली सरकार सख्त नियमों का शिकंजा कसने जा रही है. ओल्ड
राजधानी दिल्ली के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों से जुड़े कोचिंग संस्थानों पर अब दिल्ली सरकार सख्त नियमों का शिकंजा कसने जा रही है. ओल्ड राजेंद्र नगर में साल 2024 में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सरकार ने पहली बार कोचिंग सेंटरों के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. अगर यह नीति लागू होती है, तो फीस से लेकर फायर सेफ्टी और बेसमेंट के इस्तेमाल तक हर पहलू पर स्पष्ट नियम तय होंगे.
