सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर रो पड़े फैंस, मूसा हवेली में मनाया बर्थडे
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन उनके पैतृक गांव मूसा स्थित हवेली में यादगार तरीके से मनाया
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन उनके पैतृक गांव मूसा स्थित हवेली में यादगार तरीके से मनाया गया. सिद्धू भले ही आज शारीरिक रूप से इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके गानों की मिठास और उनका अंदाज आज भी लोगों के दिलों में धड़कता है. उनके जन्मदिन के मौके पर मूसा हवेली में सुबह से ही प्रशंसकों का तांता लग गया, जो अपने चहेते स्टार को याद करने के लिए केक और फूल लेकर पहुंचे थे.
