चमोली में खाई में लुढ़की कार, कैल नदी में 4 लोगों की मौत, 3 घायल
चमोली जिले में देवाल विकासखंड के कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल, एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई
चमोली जिले में देवाल विकासखंड के कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल, एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए कैल नदी में समा गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और शवों को बरामद कर लिया.
