कोझिकोड में निपाह की दस्तक: संक्रमित मिला एक व्यक्ति, संपर्क में आए 77 लोग; 578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण
संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान की गई निपाह वायरस कैसे फैलता है? 578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण: मुरलीधरन सरकारी प्रेस विज्ञप्ति
संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान की गई निपाह वायरस कैसे फैलता है? 578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण: मुरलीधरन सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मरीज (43 वर्षीय) का इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। कलेक्टर के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान की गई है। इनमें 58 स्वास्थ्यकर्मी, 14 परिवार के सदस्य और 5 दोस्त व सहकर्मी शामिल हैं।
अभी तक किसी भी संपर्क वाले व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इन 77 लोगों में से दो को उच्चतम जोखिम, 13 को उच्च जोखिम और 62 को निम्न जोखिम श्रेणी में रखा गया है। उच्च और उच्चतम जोखिम वाले सभी लोगों को अलग (क्वारंटीन) रखा गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है।
यह दूषित भोजन या सीधे मानव संपर्क से भी फैल सकता है।केरल के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने गुरुवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन लोगों में शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, वायनाड में पहले से ही नौ मामले दर्ज किए गए थे। मंत्री ने बताया कि सात नमूनों रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 578 लोग लक्षण दिखा रहे हैं।शिगेला एक बैक्टीरिया से फैलने वाला संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट दर्द का कारण बनता है और यह दूषित भोजन, पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है।
