अफसर के घर मिली 11 करोड़ की संपत्ति, बोला- पत्नी ने सिलाई से कमाई
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. लोकायुक्त की टीम ने महिला
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. लोकायुक्त की टीम ने महिला और बाल विकास विभाग के जॉइंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण कंडवाल के घर, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. पहले दिन जहां 9.5 करोड़ की प्रॉपर्टी का अनुमान था, वहीं जांच आगे बढ़ने पर अधिकारी और उसके परिवार की कुल बेहिसाब संपत्ति का आंकड़ा 11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
