Lucknow, India

बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, Video:रूपनगर में झुंड देखकर बचने के लिए दौड़ी, घेरकर जमीन पर पटका

Published 11 June 2026 · finance

रूपनगर के मोरिंडा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची दोपहर में अपने घर से पास के बाजार में दूध

रूपनगर के मोरिंडा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची दोपहर में अपने घर से पास के बाजार में दूध खरीदने के लिए निकली थी। कुत्तों को देखकर घबराई और अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागी, लेकिन झुंड ने उसका पीछा किया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। आखिर में जब तक लोग पहुंचे तब वह गंभीर रूप में घायल हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से जुड़े 2 PHOTOS देखिए:- CCTV फुटेज में क्या दिखा: - परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद/म्युनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों का आरोप है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। परिवार को मुआवजा दिया जाए। *************

Read full story on TheBriefWire

Loading…