Lucknow, India

हरियाणा-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी,video:एक साल पहले लव मैरिज हुई, साले से पूछताछ चल रही; लॉरेंस गैंग की भी एंट्री

Published 11 June 2026 · india

हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) को गोलियों से भून दिया गया। बाइक पर आए हमलावर ने

हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) को गोलियों से भून दिया गया। बाइक पर आए हमलावर ने ताबड़तोड़ करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहे थे। फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में हमलावर सिर पर टोपी पहने और मुंह ढके नजर आ रहा है। कपिल के पास आते ही उसने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर कर दिए। कपिल को 6 गोलियां पीठ और 3 सीने में लगीं। एक मिस फायर हुआ। पुलिस को मौके से 10 खोल बरामद हुए हैं। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई। कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले हांसी के गांव भाटोल जाटान की गरिमा बामल से उसकी लव-मैरिज हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है। मामले में हांसी के SP विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने कपिल को धमकी भी दी थी। इस मर्डर केस में पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। उधर, वारदात के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई। पुलिस अब इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। जिम संचालक पर हमले के PHOTOS पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… पढ़िए क्या है पूरा मामला… 1 साल पहले लव मैरिज, युवती परिजनों के पास रह रही कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव के थे और अभी हांसी के शांति निकेतन में रह रहे थे।

कपिल 3 साल से हांसी में RED-जिम चला रहे थे। कुछ दिन पहले जिम को क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास शिफ्ट किया था। कपिल ने एक साल पहले ही हांसी के गांव बडाला की युवती से लव मैरिज की थी। युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानिए…लॉरेंस के नाम पर आई सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा हैरी बॉक्सर ने ली मर्डर की जिम्मेदारी पोस्ट में लिखा है सभी भाइयों को राम-राम। आज ये जो हांसी में कपिल रेड्डू का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, हरमन संधु और विक्रम क्रीडान लेते हैं। ये हमने करवाया है। इसने शेखपुरा और ढाणी पुरिया में जो फायरिंग हुई थी, उसमें ये मेन साजिशकर्ता था और इसने पूरा सहयोग किया था, इसको समझाया भी थी। दो बार हमारे सुंदर भाई हांसी ने। लेकिन इसके समझ में नहीं आया। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हमें सबका पता है। हमने जिन-जिन को फोन किए हुए हैं, वो टाइम रहते लाइन पर जाओ, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।

अगर टाइम रहते लाइन पर नहीं आए तो गोली कभी भी किसी साइड से कहीं से आ सकती है। जो हमारे दुश्मनों के साथ बैठके उनका साथ देंगे अपने आप को शहर का नवाब समझ रहे हों जल्दी ही तुमसे मुलाकात होगी। तुमसे तुम्हारी मौत घर की चौखट पर दस्तक दे रही है। वेट एंड वॉच ऑडियो में गुरु रंधावा जिम पर फायरिग का भी जिम्मा लिया एक वायरल ऑडियो में हांसी की इस घटना के अलावा पंजाबी एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिग की भी जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा-इसको भी मैंने फोन करके समझाया था मगर इसको भी समझ नहीं आया था। ये भी सलमान खान के साथ बैठकर उसका बहुत करीबी हो रहा है। इसको भी समझाया था मगर इसके भी समझ नहीं आया। इसके भी जल्दी गोलियां पड़ेंगी। कितनी भी सिक्योरिटी ले ले और देश के किसी भी कोने में चला जाए। इसको छोड़ेंगे नहीं। प्रशासन यह सोच रहा है कि मेरे और मेरे घरवालों पर केस बना दोगे और मैं चुपचाप बैठ जाउंगा तो ये गलत सोच है मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। जितने भी दुश्मन है उनको छोड़ूगा नहीं, मारूंगा इनको। टाइम लग जाएगा, मगर पहुंच जाएंगे। मेरे भाई और चाचा पर केस लगाकर कुछ नहीं होगा। केस लगाना है तो उन पर लगाओ जो साजिश रच रहे हैं। जिनका कोई लेना देना नहीं है उनको फंसाकर क्या साबित करना चाहते हो तुम।

शेखपुरा और गांव ढाणी पुरिया में गोलियां चलाई थी लॉरेंस गैंग की पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग केस का जिक्र है। असल में, 25 फरवरी 2025 को हांसी के गांव शेखपुरा के सरंपच प्रदीप लादी को डराने के लिए फायरिंग हुई थी। अगले दिन गांव ढाणी पुरिया में फायरिंग हुई। इस केस में हांसी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद कृष्णा कॉलोनी के रवि व इंद्र सैनी को पकड़ा था। उनके कब्जे से 3 देसी पिस्तौल और 5 कारतूस मिले थे। पोस्ट में दावा है कि इन दोनों केस में कपिल रेढू मेन साजिशकर्ता था। कपिल रेढू पर थे हत्या, हत्या प्रयास के केस कपिल रेढू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और लड़ाई-झगड़े के 4 अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। कपिल पर 2023 में सदर थाना में पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2024 में भी हांसी सदर थाने में, 2023 में बास थाने में हत्या और 2024 में हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस इन 4 बड़े एंगल से कर रही जांच

Read full story on TheBriefWire

Loading…