Lucknow, India

हिमाचल के 5 शहरों में हीटवेव:गर्मी से लोग बेहाल, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 25 मई तक हल्की बारिश के आसार

Published 20 May 2026 · india

शिमला के रिज पर गर्मी से बचने को छाता लेकर चलते हुए लड़कियां। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हीटवेव महसूस की जा रही है। आज (गुरुवार को) भी पांच शहरों में हीटवेव चली। मौसम विभाग के अनुसार- शिमला, धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और ऊना में हीटवेव से लोग बेहाल रहे।

शिमला के रिज पर गर्मी से बचने को छाता लेकर चलते हुए लड़कियां। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हीटवेव महसूस की जा रही है। आज (गुरुवार को) भी पांच शहरों में हीटवेव चली। मौसम विभाग के अनुसार- शिमला, धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और ऊना में हीटवेव से लोग बेहाल रहे। इस बीच ऊना का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3. राज्य में बढ़ती गर्मी के बाद दिन के वक्त लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राहत की बात यह है कि आज रात, अगले कल और परसों कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। मगर बारिश के साथ कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई।

यानी राहत के साथ ओलावृष्टि आफत बनकर बरस सकती है। रिज पर गर्मी से बचने को पेड़ के नीचे बैठे लोग। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। राज्य में दो दिन से चल रही हीटवेव के कारण स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों स्कूल-दफ्तर व अपने काम पर आते जाते वक्त भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऊना का पारा 44 डिग्री पहुंचा हीटवेव के कारण तापमान में निरंतर उछाल आ रहा है। इस बीच ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

पांवटा साहिब सब डिवीजन में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करना पड़ा है। मैदानी इलाकों के साथ साथ अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी से तपने लगे है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। आज इसमें और बढ़ौतरी होने की संभावना है। 3 दिन की धूप से बिगड़े हालात प्रदेश में चार दिन पहले तक सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम था और ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। मगर तीन दिन की धूप के बाद अचानक तापमान में भारी इजाफा हुआ।

अब अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। 25 मई हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार- आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 25 मई तक रहेगा। 22 व 23 मई को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब रहने और बारिश के आसार है, जबकि 24 व 25 मई को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। 26 मई से मौसम फिर साफ होगा और तापमान में दोबारा उछाल आएगा।

Read full story on TheBriefWire

Loading…