एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया: लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित नई दिल्ली फाइल फोटो। एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से
एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया: लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित नई दिल्ली फाइल फोटो। एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे।
घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। फ्लाइट को हुए नुकसान को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया विमान दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण ‘वेक टर्बुलेंस’ की चपेट में आ गया था। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग टाल दी और फ्लाइट वापस हवा में ले ली। दोबारा लैडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। पायलट को लैंडिंग में दिक्कत का अंदाजा था बताया जा रहा है कि रनवे पर वेक टर्बुलेंस पास में उड़ान भर रहे एक वाइड-बॉडी विमान की वजह से पैदा हुई थी।
इसके कारण एअर इंडिया फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया। पायलट को अंदाजा हो गया था कि लैंडिंग में दिक्कत आ सकती है। इसलिए उसने नियमों के तहत ‘गो-अराउंड’ करने का फैसला लिया। गो-अराउंड के दौरान पायलट लैंडिंग अप्रोच के दौरान फ्लाइट को वापस हवा में ले जाता है। फिर स्थिति सामान्य होने पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश करता है। विमान को जांच के लिए ग्राउंड किया गया एअर इंडिया विमान को घटना के बाद जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।
नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी घटना की जानकारी दी गई है। हालांकि, एयरलाइन की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है। एअर इंडिया से जुड़ी