0 पर 3 विकेट... ऑस्ट्रेलिया के साथ ढाका में हो गया 'कांड', 23 साल बाद लौटा डरावना रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की ऐसी दुर्गति हुई, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की ऐसी दुर्गति हुई, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए और वह वनडे इतिहास में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली सिर्फ चौथी टीम बन गई. इससे पहले आखिरी बार 2003 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम पहले तीन विकेट शून्य पर खो बैठी थी, जब श्रीलंका के चमिंडा वास ने मैच की पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी.
