शाहजहांपुर में एनकाउंटर: लूट और चेन स्नैचिंग करने वाले जुड़वां भाई पैर में गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी जख्मी
शाहजहांपुर जिले की रिंग रोड पर देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लूट और चेन स्नैचिंग के आरोपी जुड़वां भाई राम और
शाहजहांपुर जिले की रिंग रोड पर देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लूट और चेन स्नैचिंग के आरोपी जुड़वां भाई राम और श्याम पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर तीन महिलाओं से कुंडल और जेवर छीनने की घटनाओं के बाद गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड के जरिए पीलीभीत निवासी इन 25 वर्षीय जुड़वां भाइयों को चिन्हित किया था. मोटरसाइकिल गिरने के बाद आरोपियों द्वारा की गई गोलीबारी में 27 वर्षीय सिपाही सुनील घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की.
