Lucknow, India

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया AI का विमान; बाल-बाल बचे यात्री

Published 21 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया की एक फ्लाइट में टेलस्ट्राइक की घटना हो गई। दिल्ली से बेंगलुरु आ रही यह फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हुई और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य सामान्य तरीके से विमान से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया की एक फ्लाइट में टेलस्ट्राइक की घटना हो गई। दिल्ली से बेंगलुरु आ रही यह फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हुई और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य सामान्य तरीके से विमान से उतर गए। किसी प्रकार की चोट या नुकसान की सूचना नहीं है।

टेलस्ट्राइक क्या होता है? टेलस्ट्राइक तब होता है जब विमान का पिछला हिस्सा (टेल) टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा जाता है। इस घटना के बाद विमान की संरचनात्मक जांच अनिवार्य रूप से की जाती है। टेलस्ट्राइक के बाद ग्राउंडेड हुआ विमान एअर इंडिया की फ्लाइट AI2651, जो A320 सीरीज का नैरो-बॉडी एअरबस विमान है, टेलस्ट्राइक के बाद जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया।

इसके कारण दिल्ली जाने वाली इसकी वापसी उड़ान रद कर दी गई है। टाटा समूह की इस एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। एयरलाइन ने कहा, 'बेंगलुरु में हमारी ग्राउंड टीमें सभी यात्रियों को जरूरी सहायता मुहैया करा रही हैं। हम यात्रियों को जल्द से जल्द अन्य फ्लाइट्स में समायोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।' एअर इंडिया का आया रिएक्शन एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'एअर इंडिया में हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।

हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना की जांच निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार और नियामक अधिकारियों के साथ समन्वय में की जाएगी।'

Read full story on TheBriefWire

Loading…