तमिलनाडु: मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ के दौरान नारेबाजी, कांग्रेस विधायक ने लगाए राहुल-राजीव गांधी के नारे; राज्यपाल ने टोका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दल के नेता और किलियूर से विधायक एस. राजेश कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेते समय अचानक कांग्रेस नेताओं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दल के नेता और किलियूर से विधायक एस. राजेश कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेते समय अचानक कांग्रेस नेताओं के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। राजेश कुमार आधिकारिक शपथ पढ़ रहे थे, लेकिन बीच में उन्होंने कांग्रेस नेता के.
कामराज, राजीव गांधी और राहुल गांधी की तारीफ करते हुए नारे लगाए। इस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कहा, "यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।" इसके बाद उन्हें केवल लिखे हुए शपथ पत्र को पढ़ने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने भी तुरंत आगे बढ़कर उन्हें सामने रखे आधिकारिक शपथ पत्र की ओर इशारा किया।
इसके बाद उन्होंने तय प्रारूप के अनुसार शपथ पूरी की। मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए 23 विधायक एस. राजेश कुमार उन 23 विधायकों में शामिल थे, जिन्हें मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इनमें 21 विधायक टीवीके (TVK) के थे। शपथ समारोह के दौरान एक और दिलचस्प घटना तब हुई, जब सेलम साउथ से टीवीके विधायक ए.
विजय तमिलन पार्थिबन ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के समर्थन में नारा लगाया। उन्होंने कहा, "वाझगा थलैवर, वलरगा तमिल” यानी “नेता जिंदाबाद, तमिल का विकास हो।" खबरें और भी
-1779366901856.webp)