ओमान के पास भारतीय शिप 'जलवीर' पर हमला, तीन दिन में तीसरे जहाज पर अटैक
ओमान तट के पास बुधवार को हुए हमले के 24 घंटे बीतने तक एक और हमला रिपोर्ट किया गया है. ये हमला ओमान के शिनास
ओमान तट के पास बुधवार को हुए हमले के 24 घंटे बीतने तक एक और हमला रिपोर्ट किया गया है. ये हमला ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक जहाज पर हुआ है. इस शिप का नाम MT जलवीर है और सामने आई तस्वीरों में समुद्र के बीच इस शिप को जलते हुए देखा जा सकता है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
