Kolkata: पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से संदिग्ध गिरफ्तार
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, देशभर में फैले जासूसी नेटवर्क की जांच के दौरान एजेंसी को जाफर रियाज के बारे में अहम सुराग मिले थे। इसके बाद कोलकाता में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि जाफर ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, देशभर में फैले जासूसी नेटवर्क की जांच के दौरान एजेंसी को जाफर रियाज के बारे में अहम सुराग मिले थे। इसके बाद कोलकाता में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि जाफर ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और उसकी पत्नी व बच्चे पाकिस्तान में रहते हैं। वर्ष 2005 से वह कई बार पाकिस्तान गया था और इसी दौरान वह वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया।
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी ने अपने नाम पर भारतीय सिम कार्ड जारी कराया और उसका ओटीपी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को उपलब्ध कराया, ताकि भारतीय नंबर से व्हाट्सएप संचालित किया जा सके। इसी माध्यम से ‘मोतीराम’ नाम के एक अन्य संदिग्ध से संपर्क बनाए रखा जाता था।एनआईए अब इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि देश के किन-किन हिस्सों तक इसका फैलाव था।
अधिकारियों के मुताबिक यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्किसीमा पार से संचालित उस व्यापक नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो भारतीय नागरिकों को लालच, रिश्तों या दबाव के जरिए अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता है।गौरतलब है कि वर्ष 2025 में एक सीआरपीएफ जवान को भी पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में छापेमारी की थी।
कोलकाता और सिलीगुड़ी में भी तलाशी अभियान चलाया गया था। माना जा रहा है कि जाफर रियाज की गिरफ्तारी उसी जांच की अगली कड़ी है।
