मुंबई में अमीरों के इलाकों में भी पानी की किल्लत, पूरे शहर में 10% की कटौती
मुंबई के वर्ली और मालाबार हिल जैसे वीआईपी इलाकों में भी पानी की कमी हो गई है. इन इलाकों में आलीशान घरों की कीमतें ₹3
मुंबई के वर्ली और मालाबार हिल जैसे वीआईपी इलाकों में भी पानी की कमी हो गई है. इन इलाकों में आलीशान घरों की कीमतें ₹3 लाख प्रति वर्ग फुट के रिकॉर्ड स्तर को छू रही हैं. गगनचुंबी इमारतों और करोड़ों के सपनों को बेचते इस शहर की कड़वी सच्चाई यह है कि पिछले एक महीने से पानी की कमी से लोग परेशान हैं.
