Lucknow, India

सचिन बोले- गहलोत को जितना वैभव से स्नेह,उतना ही मुझसे:पिता की पुण्यतिथि पर बेटों के साथ दिखे, राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा में कई नेता पहुंचे

Published 11 June 2026 · general

कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- अशोक गहलोत का स्नेह और लगाव जैसे उनके बेटे वैभव गहलोत के साथ है, उतना

कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- अशोक गहलोत का स्नेह और लगाव जैसे उनके बेटे वैभव गहलोत के साथ है, उतना ही स्नेह और लगाव मेरे साथ भी है। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। सचिन पायलट यह बात दौसा के भंडाना स्थित राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर कही।

सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर स्मृति स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। राजेश पायलट के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके बेटे आरान और विहान पायलट भी मौजूद रहे।

प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से अशोक गहलोत को लेकर बयान दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीसी बैरवा, विधायक मुकेश भाकर, पूर्व मंत्री हेमराम चौधरी, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, विधायक अमीन कागजी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के सांसद कुलदीप इंदौरा, अभिमन्यु पूनिया, विधायक अनिता जाटव, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावस, धीरज गुर्जर आदि सभा में शामिल हुए।

सर्व धर्म सभा की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Read full story on TheBriefWire

Loading…