Lucknow, India

Manipur: मणिपुर में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 67 हथियार

Published 21 May 2026 · general

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 67 हथियार और भारी मात्रा में सैन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) से जुड़े चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 67 हथियार और भारी मात्रा में सैन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) से जुड़े चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस के अनुसार, बुधवार को लामशांग थाना क्षेत्र के लामदेंग इलाके में लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बिक्री की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने यूएनएलएफ (पी) के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से एक इंसास लाइट मशीन गन (एलएमजी), तीन मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के सहयोगियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी भी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। बाद में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। उन पर सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने का आरोप है।शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे यूएनएलएफ (पी) के स्वयंभू लांस कॉर्पोरल नोरेम बिजॉय उर्फ माचा के निर्देश पर हथियार बेचने आए थे।

पुलिस के अनुसार उन्होंने पहले भी लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बिक्री में शामिल होने की बात कबूल की है।इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने लामदेंग स्थित यूएनएलएफ (पी) के कथित अवैध कैंप में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। यहां से 29 हथियार बरामद किए गए, जिनमें एके सीरीज राइफल, एम सीरीज राइफल, पिस्तौल और अन्य हथियार शामिल हैं। अगले दिन संयुक्त बलों ने अतिरिक्त 38 हथियार और सैन्य स्तर के भारी उपकरण बरामदकिए। इनमें एके सीरीज राइफल, एम सीरीज राइफल, स्नाइपर राइफल, कार्बाइन, शॉटगन, मोर्टार, आरपीजी-7 लॉन्चर, एंटी-ड्रोन जैमर और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है।मणिपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लूटे गए या अवैध रूप से रखे गए हथियारों के संबंध में किसी भी जानकारी की तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।

पुलिस ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…