गडचिरोली हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत, चालक समेत 33 यात्री घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की यह बस गडचिरोली से यवतमाल जिले के उमरखेड की ओर जा रही थी। जैसे ही बस चंद्रपुर रोड पर नवेगांव-मुरखला के पास पहुंची, एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की यह बस गडचिरोली से यवतमाल जिले के उमरखेड की ओर जा रही थी। जैसे ही बस चंद्रपुर रोड पर नवेगांव-मुरखला के पास पहुंची, एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
रफ्तार अधिक होने के कारण बस सड़क किनारे लगे लोहे के सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ती हुई पास के एक खेत में जाकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक गडचिरोली के ही निवासी थे। पुलिस ने इनकी पहचान देसाईगंज निवासी ख्वाजा शहाबुद्दीन (60 वर्ष), नवरगांव निवासी लक्ष्मी दुर्कीवार (55 वर्ष) और सात महीने के मासूम शिवांश नवघरे के रूप में की है।
घायल शिवांश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 33 घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में बस के यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
