नाइटक्लब विवाद से इंग्लैंड में भूचाल... स्टोक्स बाहर, रूट को मिली कमान
नाइटक्लब प्रकरण की जांच के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के
नाइटक्लब प्रकरण की जांच के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.
ECB की ओर से जारी जांच के चलते दोनों खिलाड़ियों को उपलब्ध नहीं माना गया. उनकी अनुपस्थिति में जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाया गया
है, जबकि जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 जून के बीच द ओवल में
खेला जाएगा.
