Lucknow, India

मणिपुर में बवाल: अगवा हुए छह लोगों के शव 28 दिन बाद बरामद, अस्पताल के बाहर भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

Published 11 June 2026 · health

#WATCH | Manipur: Hundreds of people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga

#WATCH | Manipur: Hundreds of people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga individuals who were allegedly abducted by villagers on May 13, 2026, from Leilon Vaiphei village in Manipur. Security… pic.twitter.com/gx2CuByhuc — ANI (@ANI) June 10, 2026 इन लापता लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा और सघन अभियान चलाया।

लगभग 24 घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स के करीब 450 जवान जुटे रहे। इस काम में खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई। काफी खोजबीन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने छह लोगों के शव बरामद हुए। गए। माना जा रहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें बंधक बनाया गया था।शव मिलने की खबर फैलते ही JNIMS अस्पताल के पास भारी भीड़ जमा हो गई।

किसी भी तरह की हिंसा या अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। सुरक्षाकर्मी लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। जब भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, तब सुरक्षा बलों ने उन्हें वहां से लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।मणिपुर पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति बनी रहे।

Read full story on TheBriefWire

Loading…