अमेरिका पीछे, चीन से टक्कर, ग्लोबल कंस्ट्रक्शन में भारत की बादशाहत
भारत अब दुनिया में कंस्ट्रक्शन के मामले में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बन गया है, जिसने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया
भारत अब दुनिया में कंस्ट्रक्शन के मामले में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बन गया है, जिसने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है और अब सिर्फ चीन से पीछे है.
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे देश में सड़कों-इमारतों जैसे बुनियादी ढांचे का विकास, शहरों का विस्तार और उद्योगों की तरक्की बहुत तेजी से हो रही है. 'फाउंडामेंटल' नाम की एक
वैश्विक संस्था की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 से 2030 के बीच पूरी दुनिया में होने वाले कुल निर्माण कार्य की बढ़ोतरी में अकेले भारत की हिस्सेदारी 14.1% होगी, जबकि
अमेरिका की 11.1% और चीन की 26.1% रहेगी. बड़ी बात यह है कि इस पूरे दशक में दुनिया भर के निर्माण विकास का लगभग 40% हिस्सा अकेले भारत और चीन मिलकर पूरा करेंगे.
