फ्यूल-एनर्जी बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने लागू किए नए नियम
हरियाणा सरकार ने वैश्विक संकटों के बीच ईंधन की खपत कम करने और देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव घटाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला
हरियाणा सरकार ने वैश्विक संकटों के बीच ईंधन की खपत कम करने और देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव घटाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी व्यापक दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों और बड़ी राजनीतिक रैलियों पर सितंबर 2026 तक पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में लगातार व्यवधान, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का हवाला दिया गया है, जिससे ईंधन आयात और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है.
नए सरकारी आदेश के तहत सभी कर्मचारियों के आधिकारिक या व्यक्तिगत विदेशी दौरों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिसमें केवल आपातकालीन मेडिकल इलाज को ही छूट दी
जाएगी. प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू रखने के लिए सभी सरकारी विभागों को अपनी कम से कम 50 प्रतिशत बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने का निर्देश दिया है.
