अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, सिरीक-मीनाब समेत कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पूरे मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट
अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की चेतावनी के बाद अमेरिकी सेना
अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की चेतावनी के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिकी हमलों की ईरानी समाचार एजेंसियों ने भी पुष्टि की है. एजेंसी ने बताया कि ईरान के किश द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरान पर हमले की पुष्टि की. सेंटकॉम ने साफ तौर पर कहा कि अमेरिकी सेना ने कमांडर इन चीफ के आदेश पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम (EST) के अनुसार शाम सवा पांच बजे ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले शुरू किए.
प्रशासन के मुताबिक ये सख्त कदम ईरान द्वारा लगातार की जा रही आक्रामकता का सीधा जवाब है. अमेरिकी एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद ईरान के सिरीक और मीनाब क्षेत्रों से बड़े विस्फोटों की खबरें सामने आईं. स्थानीय ईरानी मीडिया और मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में जवाबी कार्रवाई के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम को तुरंत एक्टिव कर दिया गया है.
वहीं, किश द्वीप पर भी दूर से कई अज्ञात धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.
