Updates: गोवा में महिला डॉक्टर का शव समुद्र तट पर मिला, मौत के कारणों की जांच जारी
गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 23 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के निकट एक समुद्र तट पर मिलने से सनसनी फैल
गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 23 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के निकट एक समुद्र तट पर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, डॉक्टर का शव शाम के समय हवाई बीच पर बरामद किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जीएमसीएच के डीन डॉक्टरों को मामले की गहन चिकित्सकीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसकी सटीक वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। ऊटी में दर्दनाक सड़क हादसा: पर्यटकों से भरा वाहन पलटा, एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर घायल तमिलनाडु के ऊटी के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश से आए पर्यटकों को लेकर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित अक्कय्यापालेम इलाके के एक परिवार के 22 सदस्य मैसूर और ऊटी समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के बाद वाहन से अपने घर लौट रहे थे। नीलगिरि जिले के कुन्नूर घाट मार्ग पर नंदगोपाल ब्रिज के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 14 लोगों को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल कुन्नूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि कुन्नूर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
