Lucknow, India

PM Surya Ghar Yojana:सोलर लगवाने का सोच रहे हैं? अब घर बैठे जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और कितनी होगी बचत

Published 10 June 2026 · india

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने SUNtosh नाम का नया चैटबॉट लॉन्च किया है। यह एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों को अपने घरों की छत

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने SUNtosh नाम का नया चैटबॉट लॉन्च किया है। यह एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर लगाने से पहले उसकी क्षमता, सरकारी सब्सिडी और संभावित बचत की जानकारी देगा। इस व्हाट्सएप चैटबॉट का मकसद प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को सही और आसान जानकारी उपलब्ध कराना है।

इससे उपभोक्ता यह समझ सकेंगे कि उनके घर के लिए कितना सोलर प्लांट उपयुक्त रहेगा। उससे कितनी बचत होगी। इस चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ता को केवल दो जानकारियां देनी होगी। पहली घर का स्वीकृत बिजली लोड और दूसरा मासिक बिजली बिल। इसके आधार पर चैटबॉट बताएगा कि कितनी क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है, कितनी सब्सिडी मिलेगी और बिजली बिल में कितनी बचत होगी।

यह सोलर सिस्टम से पूरी अवधि में होने वाली संभावित बचत का भी अनुमान देगा।दरअसल, केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाना है। लेकिन जानकारी की कमी और तकनीकी उलझनों के कारण कई लोग अभी भी इससे नहीं जुड़ पा रहे हैं। मंत्रालय का मानना है कि, इस कदम से लोगों की काफी हद तक परेशानी दूर हो सकेगी।

यह प्लेटफॉर्म बिना किसी अतिरिक्त ऐप डाउनलोड किए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चैटबॉट सरल भाषा और त्वरित गणना के जरिए सोलर ऊर्जा के आर्थिक लाभ समझाने का भी काम करेगा। यह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचा सकेगा।

Read full story on TheBriefWire

Loading…