Lucknow, India

RSS मुख्यालय,महाराष्ट्र CM दफ्तर,मुंबई-पुणे मेयर ऑफिस उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल, महाराष्ट्र में जांच एजेंसियां सतर्क

Published 10 June 2026 · finance

महाराष्ट्र और गुजरात में बुधवार को कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इन जगहों में RSS मुख्यालय, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की

महाराष्ट्र और गुजरात में बुधवार को कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इन जगहों में RSS मुख्यालय, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की बिल्डिंग, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO),बॉम्बे हाईकोर्ट बिल्डिंग और मुंबई-पुणे के मेयर ऑफिस,अहमदाबाद नगर निगम (AMC) मुख्यालय शामिल हैं। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। दोनों राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। PTI के मुताबिक, नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला।

इसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित RSS मुख्यालय और रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाया गया है। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को मौके पर भेजा गया। पूरे परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BMC को कई ईमेल मिले इसी बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को भी कई ईमेल मिले। इनमें मुंबई के मेयर कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, BSE भवन और नगर निगम दफ्तरों में विस्फोट की धमकी दी गई थी। ये ईमेल निगम की कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र किया गया था। इसमें कई संस्थानों और संगठनों के खिलाफ भड़काऊ व धमकी भरी बातें लिखी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। समान कंटेंट वाले ईमेल में दावा किया गया था कि मुंबई के मेयर कार्यालय में IED से लैस कार से धमाका किया जाएगा। इसके अलावा BSE भवन, CMO और BMC कार्यालयों को भी अलग-अलग समय पर निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। पुणे में नगर निगम की इमारत खाली कराई गई पुणे में नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन और मेयर कार्यालय को भी बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला।

इसके बाद इमारत खाली कराई गई और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में पुणे नगर निगम के मेयर कार्यालय में दोपहर 1.11 बजे, विधान भवन में 3.11 बजे और नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में 3.11 बजे IED विस्फोट की धमकी दी गई थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली। वहीं, अहमदाबाद में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) मुख्यालय में बम की धमकी मिलने के बाद गुजरात पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर जांच शुरू की। ईमेल में बदला लेने जैसी बातें

Read full story on TheBriefWire

Loading…