राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के पास क्या विकल्प? जानें एक्सपर्ट की राय
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र (फॉर्म 26) में आपराधिक मामले की जानकारी छुपाने का विवाद अब गहरा
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र (फॉर्म 26) में आपराधिक मामले की जानकारी छुपाने का विवाद अब गहरा गया है. चुनावी और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि होगा. यदि उनका नामांकन रद्द होता है या चुनाव के बाद इसे चुनौती दी जाती है, तो मीनाक्षी नटराजन के पास अब केवल अदालत का दरवाजा खटखटाने का ही कानूनी विकल्प बचता है, वह भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद.
