Lucknow, India

ED: 1400 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, अरब सागर के निकट 60 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Published 10 June 2026 · finance

ईडी के मुताबिक, मेसर्ज एस कुमार नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शंभु कुमार कसलिवल ने अपने और अपने परिवार के

ईडी के मुताबिक, मेसर्ज एस कुमार नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शंभु कुमार कसलिवल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कंट्रोल वाली कंपनियों एवं ग्रुप कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल फंड को इधर-उधर करने और लेयरिंग करने के लिए किया था। यह उस समय की बात है जब एसकेएनएल ने बैंकों के कंसोर्टियम से बड़ी क्रेडिट सुविधाएं ली थीं।एसकेएनएल से डायवर्ट किए गए फंड का इस्तेमाल आखिर में रायगढ़ के मुरुड में अलीबाग के पास अरब सागर के सामने स्थित एक प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए किया गया था।

1400 करोड़ रुपये के एसकेएनएल बैंक धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच में यह पाया गया कि यह प्रॉपर्टी सीधे तौर पर अपराध से हुई कमाई (प्रोसीड्स ऑफ़ क्राइम) से खरीदी गई थी।ईडी की जांच से पता चला है कि अलग-अलग बैंकों से एसकेएनएल को दिए गए लोन का पैसा कथित तौर पर नितिन कासलीवाल के कंट्रोल वाली जुड़ी हुई कंपनियों के नेटवर्क के ज़रिए दूसरी जगहों पर भेजा गया।

इससे पहले, जांच एजेंसी ने पीएमएलए 2002 की धारा 17 के तहत 23.12.2025 को तलाशी ली थी। विदेशी ट्रस्ट और कंपनियों के ज़रिए रखी गई विदेशी संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाए थे। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर, ईडी इंदौर ने लंदन में बकिंघम पैलेस के पास मौजूद एक महंगी प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया था।

इसकी कीमत लगभग 119.55 करोड़ रुपये है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…