WHO ने जिसे बताया 'कैंसर', वो केमिकल भारत में क्यों बिक रहा?
आधी सदी से आधुनिक खेती की जरूरत बताकर दुनिया भर के खेतों में जो केमिकल उड़ेला जा रहा है, वह दरअसल हमारी मिट्टी, मानव स्वास्थ्य
आधी सदी से आधुनिक खेती की जरूरत बताकर दुनिया भर के खेतों में जो केमिकल उड़ेला जा रहा है, वह दरअसल हमारी मिट्टी, मानव स्वास्थ्य और किसान की अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे निगलने वाला 'साइलेंट किलर' साबित हो रहा है. ग्लाइफोसेट (Glyphosate) बनाने वाली बहुराष्ट्रीय और देसी कंपनियां तो हर साल अरबों डॉलर का मुनाफा कूट रही हैं, लेकिन इसके बदले वे किसानों को सही जानकारी देने के बजाय सीधे मौत के मुंह में धकेल रही हैं.
