चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार लापता? पार्टी नेताओं से टूटा संपर्क, विपक्ष पर कंट्रोल करने का लगाया आरोप
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती से पार्टी के विधानसभा चुनाव उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख पिछले कुछ दिनों से संपर्क से
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती से पार्टी के विधानसभा चुनाव उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख पिछले कुछ दिनों से संपर्क से बाहर हैं। उन्होंने आशंका जताया की चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी दलों ने उन्हें नियंत्रित किया है। स्थानीय पार्टी नेताओं ने कहा कि हालांकि देशमुख पिछले पांच दिनों से उनमें से किसी के भी संपर्क में नहीं थे। लेकिन उन्होंने उन्हें उस अस्पताल से मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देखा, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।
हालांकि, देशमुख ने कहा कि वह अस्वस्थ थे। उन पर किसी की ओर से कोई दबाव नहीं था। स्थानीय स्वशासन निकायों की 16 विधान परिषद सीटों और नागपुर स्वशासन निकाय के उपचुनाव के लिए 18 जून को चुनाव निर्धारित हैं और वोटों की गिनती 22 जून को होगी। इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल में स्थानीय स्वशासन निकायों के सदस्य शामिल हैं।कांग्रेस ने अमरावती सीट से देशमुख को मैदान में उतारा है, जहां भाजपा के प्रवीण पोटे-पाटिल और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के उम्मीदवार नीलेश विश्वकर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
अमरावती जिले (ग्रामीण) के कांग्रेस प्रमुख अनिरुद्ध देशमुख ने कहा कि हर्षजीत पिछले चार-पांच दिनों से नागपुर में हैं। उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया, 'हर्षजीत का कहना है कि वह आकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कुछ नहीं पता। जब से उनका संपर्क टूटा है। उन्होंने अमरावती में पार्टी के किसी भी शीर्ष नेता से संपर्क नहीं किया है।' इसी बीच, अस्पताल से टीवी चैनलों से बात करते हुए हर्षजीत ने कहा कि वह पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।
इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उन आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि वह चुनाव से पीछे हट रहे हैं। हर्षजीत ने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है और वह डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
