Lucknow, India

PM Modi 4399 Days Record: एनडीए की बैठक में पहुंचे कई दिग्गज नेता, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

Published 9 June 2026 · india

भारत मंडपम में होनी वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय

भारत मंडपम में होनी वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं।वहीं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भारत मंडपम पहुंच चुके हैं।दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने चुने हुए पीएम के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया गया।भारत मंडपम में होने वाली एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, साथ ही गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेताओं के शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी जाएगी। यह बैठक एनडीए सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

इसमें गठबंधन की उपलब्धियों, भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं और राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होने की उम्मीद है। मुख्य रूप से शासन से जुड़ी पहलों, विकास कार्यक्रमों और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारियों पर बातचीत हो सकती है।वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…