सड़क चलते करोड़पति का कत्ल, संत रमताराम पर इल्जाम... सीसीटीवी ने खोला अनोखे कत्ल का राज, हैरान कर देगी कहानी
राजस्थान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की कुछ तस्वीरें देखीं. तस्वीरों में एक भीड़ भरी सड़क नजर आती है. जिंदगी अपनी रफ्तार पर है. लोग अपने-अपने
राजस्थान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की कुछ तस्वीरें देखीं. तस्वीरों में एक भीड़ भरी सड़क नजर आती है. जिंदगी अपनी रफ्तार पर है. लोग अपने-अपने काम से जा रहे हैं. लेकिन तभी बीच सड़क पर कुछ ऐसा होता है, जिसके कुछ ही देर बाद पूरा शहर दहल जाता है.
वो तस्वीरें 11 नवंबर 2025 की हैं. वक़्त है सुबह के करीब साढ़े 11 बजे. सड़क पर लोगों की आवाजाही के बीच एक शख्स दूर से स्कूटी पर सवार होकर चला आ रहा है और जैसे ही वो कैमरे के फ्रेम में आता है, पीछे से बाइक पर आ रहा एक शख्स बहुत पास आकर उस स्कूटी सवार को कुछ कहता या करता हुआ दिखता है.
और फिर लहरिया कट लगाते हुए वो बाइक सवार, स्कूटी वाले से आगे निकल जाता है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि शायद बाइक
से आगे निकलने वाले आदमी ने स्कूटी वाले को इशारे से कुछ बताने की कोशिश की है.
