Lucknow, India

Modi सरकार के 12 साल पूरे, Alwar में जनता ने सौपा रिपोर्ट कार्ड, देखें वीडियो

Published 10 June 2026 · india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तक की टीम ने राजस्थान के अलवर में आम लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी। बातचीत के दौरान लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की सराहना की।

उनका कहना था कि सरकार के फैसलों से देश पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है और रक्षा क्षेत्र में भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लोगों ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की। युवाओं से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे। कई लोगों ने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सरकार से इस समस्या पर सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की मांग की। कुल मिलाकर, मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर जनता ने जहां विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को स्वीकार किया, वहीं महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से और अधिक ध्यान देने की अपेक्षा भी जताई। About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat —

Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI

Read full story on TheBriefWire

Loading…