Maharashtra: सीएम ऑफिस और RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर मेयर को मिले मेल के बाद एजेंसियां अलर्ट
महाराष्ट्र के तीन शहरों में बुधवार को कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच
महाराष्ट्र के तीन शहरों में बुधवार को कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में मुंबई की मेयर, पुणे महापालिका, नागपुर की अहम जगहों
और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में आईईडी के
इस्तेमाल का जिक्र है और कथित हमलों के लिए कुछ तारीखों और समय का भी जिक्र किया गया है।
