बहू ने लगाई आग तो सास ने खाया जहर! लव मैरिज के बाद रोज होता था क्लेश
लव मैरिज के बाद परिवारों के बीच बनने वाली सामाजिक और भावनात्मक दूरी कई बार ऐसे हालात पैदा कर देती है, जिनका अंत बेहद दर्दनाक
लव मैरिज के बाद परिवारों के बीच बनने वाली सामाजिक और भावनात्मक दूरी कई बार ऐसे हालात पैदा कर देती है, जिनका अंत बेहद दर्दनाक होता है.
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के गल्लाखेड़ी गांव में सामने आई घटना इसी कड़वी हकीकत की ओर इशारा करती है, जहां एक परिवार में लंबे समय से चल रहा घरेलू तनाव सोमवार को अचानक भयावह रूप ले बैठा.
यहां एक सास ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जबकि बहू ने खुद को आग के हवाले कर दिया. दोनों की
हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.
