Lucknow, India

दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेलंगाना के तीन प्रवासी भारतीयों की मौत, मृतकों के शव स्वदेश लाने में जुटी सरकार

Published 10 June 2026 · politics

प्रभाकर ने इस दुखद घटना के संबंध में एनआरआई सलाहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से बात की। इसके साथ ही उन्हें तत्काल राहत उपाय शुरू करने

प्रभाकर ने इस दुखद घटना के संबंध में एनआरआई सलाहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से बात की। इसके साथ ही उन्हें तत्काल राहत उपाय शुरू करने का निर्देश दिया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्थिव शरीर उनके संबंधित गृहनगरों में वापस लाए जाएं। मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें पूरा समर्थन देगी।दुबई में सोमवार को एक दुखद दुर्घटना में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई, जब एक मिनीबस की ट्रक से टक्कर हो गई।

गल्फ न्यूज के अनुसार, दुबई पुलिस ने उस घातक दुर्घटना के प्रारंभिक विवरण जारी किए हैं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। एक्स पर एक पोस्ट में, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसके अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया। घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात की और यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं कि सभी संभव सहायता की जाए।गल्फ न्यूज ने बताया कि दुबई पुलिस के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ ट्रैफिक के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने कहा कि बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और न ही सुरक्षित दूरी बनाए रखी, जिसके कारण ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, 'बताया जा रहा है कि बस चालक ने ध्यान न देते हुए और सुरक्षित दूरी बनाए न रखते हुए पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना

में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच गंभीर और चार मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।'

Read full story on TheBriefWire

Loading…