ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में अग्नि कांड, दर्जनों कार-बाइक खाक
एनसीआर के दो बड़े इलाकों गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भीषण अग्निकांड देखने को मिला. गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक सोफा फैक्ट्री में आग लगने
एनसीआर के दो बड़े इलाकों गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भीषण अग्निकांड देखने को मिला. गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक सोफा फैक्ट्री में आग लगने से भारी तबाही हुई.
वहीं, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में भी पुराने फर्नीचर के बड़े वेयरहाउस में अचानक आग की लपटें भड़क उठीं. इस दोहरे हादसे की चपेट में
आने से दर्जनों कार-बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. राहत की बात यह रही कि दोनों ही जगहों पर दमकल विभाग ने समय रहते
आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके तक आग फैलने से बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई.
