विलुप्ति के करीब पोलर बीयर, 'आखिरी बार देखने' के लिए लाखों खर्च कर रहे पर्यटक
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में स्थित चर्चिल शहर दुनिया की "पोलर बीयर कैपिटल" के नाम से जाना जाता है. एक समय था जब चर्चिल की
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में स्थित चर्चिल शहर दुनिया की "पोलर बीयर कैपिटल" के नाम से जाना जाता है. एक समय था जब चर्चिल की अर्थव्यवस्था रेलवे, बंदरगाह और सैन्य प्रतिष्ठानों पर निर्भर थी लेकिन धीरे-धीरे ये सभी सुविधाएं बंद होती गईं. सैन्य अड्डा शहर छोड़ गया, रडार स्टेशन बंद हो गए और बंदरगाह का महत्व कम हो गया. रोजगार के अवसर घटने लगे और महज 900 की आबादी वाले इस कस्बे के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया.
