US-Iran में जंग से बेखौफ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तगड़ी तेजी
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है. अमेरिका ने ईरान के होर्मुज के आसपास जमकर बम बरसाए हैं और इससे
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है. अमेरिका ने ईरान के होर्मुज के आसपास जमकर बम बरसाए हैं और इससे ग्लोबल टेंशन चरम पर पहुंच गई है. इस बीच जहां एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ नजर आया, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार इस जंग से बेखौफ दिखा है. बुधवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछल गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी तेज शुरुआत की.
