…
Lucknow, India

भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, फॉर्म में 70% कम जानकारी भरनी होगी, दिसंबर से लागू होगा

Published 11 November 2026 · india

गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर

गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2025 में वीजा की मुख्य कैटेगरी 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी।

फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। विजिटर वीजा की दो कैटेगरी होंगी पहले टूरिस्ट वीजा के नाम से मिलने वाला वीजा अब विजिटर वीजा कहलाएगा। इसे V-1 और V-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। V-1 वीजा: यह 30 दिन के लिए मिलेगा। इसमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। इसके तहत घूमने, कारोबारी बैठक, मेडिकल परामर्श, कम समय के इलाज और छोटे कोर्स जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। V-2 वीजा: यह लंबे समय तक भारत आने-जाने के लिए होगा। इसे एक, पांच या 10 साल के लिए जारी किया जा सकेगा।

इसके तहत पर्वतारोहण की भी अनुमति होगी। मेडिकल वीजा में बदलाव मेडिकल वीजा को सामान्य इलाज और AYUSH पद्धति से इलाज के लिए अलग-अलग किया गया है। M-1 वीजा सामान्य चिकित्सा और M-3 वीजा AYUSH पद्धति से इलाज के लिए मिलेगा। दोनों वीजा एक साल के लिए जारी होंगे और इनमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। वहीं, मरीज के साथ आने वाले अटेंडेंट को M-2 और M-4 वीजा दिया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार वीजा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा को S-1 और S-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है।

S-1 वीजा स्कूल, ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए होगा, जबकि S-2 वीजा PhD और रिसर्च करने वाले छात्रों को मिलेगा। इसमें इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम भी शामिल हैं। स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए भारतीय संस्थानों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ई-स्टूडेंट वीजा दिया जा सकेगा। यह अधिकतम 5 साल या कोर्स पूरा होने तक के लिए मिलेगा। बिजनेस वीजा की नई कैटेगरी बिजनेस वीजा को B-1 और B-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…