होर्मुज से शुरू लड़ाई, पूरा मिडिल ईस्ट फिर बना बदलापुर... ईरान ने अमेरिका को कहां-कहां दी चोट?
होर्मुज स्ट्रेट पर खींचतान के बीच खाड़ी में अमेरिका और ईरान में तनाव अब सीधे सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. ईरान की
होर्मुज स्ट्रेट पर खींचतान के बीच खाड़ी में अमेरिका और ईरान में तनाव अब सीधे सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं. कम से कम चार बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन अमेरिकी ठिकानों की ओर दागे गए. इस हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
