करीब डेढ़ लाख फूल, इतने दिन इंतजार... क्यों इतना महंगा बिकता है केसर?
दुनिया में कई ऐसे मसाले हैं, जिनकी कीमत सोने-चांदी से कम नहीं होती. केसर भी इन्हीं में से एक है. आपने अक्सर सुना होगा कि
दुनिया में कई ऐसे मसाले हैं, जिनकी कीमत सोने-चांदी से कम नहीं होती. केसर भी इन्हीं में से एक है. आपने अक्सर सुना होगा कि केसर कुछ हजार रुपये तो कहीं लाखों रुपये किलो तक बिकता है. इसकी थोड़ी सी मात्रा भी खाने का स्वाद, खुशबू और रंग बदल देती है.
यही वजह है कि बिरयानी, खीर, मिठाई और दूध जैसी चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर केसर इतना महंगा क्यों होता है? इसे तैयार करने में ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो जाती है?
सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक किलो केसर तैयार करने के लिए लाखों फूलों की जरूरत पड़ सकती है. इन फूलों से केसर निकालने का काम भी हाथों से किया
जाता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि केसर कैसे तैयार होता है, एक किलो केसर बनाने के लिए कितने फूल लगते हैं और इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है.
