देहरादून में दीपावली पर खूनी खेल! दो दिन में 3 हत्याएं, कहीं बेटे ने पिता को मारा तो कहीं दीवार के विवाद में भांजे की हत्या
दीपावली के त्योहार के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी. महज दो दिनों के भीतर राजपुर, रायपुर और
दीपावली के त्योहार के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी. महज दो दिनों के भीतर राजपुर, रायपुर और डालनवाला थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की जान चली गई.
इन घटनाओं में पारिवारिक और आपसी विवाद हिंसा में बदल गए. कहीं नशे के लिए रुपये मांगने पर बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू
से हमला कर दिया, तो कहीं दीवार को लेकर हुए विवाद में भांजे की जान चली गई. वहीं, दीपावली मनाने दोस्त के घर गए 15
वर्षीय किशोर की मौत के मामले में भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
